News Details

वाराणसी में दिनाँक- 10/01/2024, को स्वेटर वस्त्र वितरण किये गये

दिविक जनसेवा फाउंडेशन द्वारा संस्कृत एवं वैदिक परंपरा के संरक्षण हेतु विशेष सहयोग

संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं वेदों के संरक्षण और संवर्धन में निरंतर समर्पित काशी, वाराणसी के संस्कृत विद्यालयों में निवासरत विद्यार्थियों को दिविक जनसेवा फाउंडेशन द्वारा शीत ऋतु में गर्म ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए।

यह सेवा कार्य उन विद्यार्थियों के प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है, जो कठिन परिस्थितियों में रहकर वेद, शास्त्र एवं भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अध्ययन एवं संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक सहायता प्रदान कर उनके मनोबल को बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के उत्थान में सहयोग करना है।

दिविक जनसेवा फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति, वेद संरक्षण एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।

"संस्कृति की रक्षा ही राष्ट्र की रक्षा है।"
– दिविक जनसेवा फाउंडेशन

07 Jun 2026